फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जयसिंहमऊ स्थित बड़े जंगल में 40 वर्षीय महिला की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। शनिवार दोपहर पुलिस को शव मिलने पर जानकारी हुई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया समेत तारुन पुलिस व एसओजी टीम ने मौके पर जांच की। मौके से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू व महिला का आधारकार्ड मिला है। उसकी पहचान बबिता पत्नी भगवानदास निवासी दुराजपुर इब्राहिमाबाद थाना कोठी जिला बाराबंकी के रूप में हुई।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे एक युवक जंगल के रास्ते खेत से घर जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते के बगल झाड़ झंखाड़ में एक महिला का शव दिखाई पड़ा। इसकी सूचना तारुन पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रिकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रामपुरभगन मनोज कुमार की टीम पहुंची और निरीक्षण किया।


महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी, उसका गला तीन चौथाई कटा था। मौके से पुलिस को एक पर्स, फोन की लीड व खून से सना चाकू बरामद हुआ। पर्स में मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान बबिता पत्नी भगवानदास निवासी दुराज पुर इब्राहिमाबाद थाना कोठी जिला बाराबंकी के रूप में हुई।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ बीकापुर व एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी बीकापुर अरविंद चौरसिया ने बताया कि मृतका के पति से बात की गई है। उसके अनुसार वह करीब डेढ़ साल पहले घर छोड़ चुकी है। महिला फैजाबाद में रहकर कहीं खाना बनाने का काम करती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यहां कैसे आई और किसने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें