फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर जारी हुए स्पेशल कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर जारी हुए स्पेशल कवर
विज्ञापन

अयोध्या। शहर के मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मंडल स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के दूसरे दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह व अंबेडकरनगर के गोविंद साहब का मेला पर डाक विभाग ने स्पेशल कवर जारी किया।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम में बहुत अच्छे व दुर्लभ डाक टिकटों का संग्रह किया गया है।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों से हमें अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का अवसर प्राप्त होता है। इतिहास के महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त होती है। प्रधानाचार्या रूही पॉल ने भी मंडल स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने योगा डांस, स्काउट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त सहायक पोस्ट मास्टर जनरल आरके मिश्रा, चीफ पोस्ट मास्टर कानपुर मनोज मिश्रा, चीफ पोस्टमास्टर आरएन यादव, पूर्व सहायक निदेशक पीएन यादव, प्रवर अधीक्षक डाकघर जेबी दुर्गापाल, संचालक सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

तीन दिवसीय मंडल स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी एवं पिक-ए-स्टैंप इन ए जार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अवध इंटरनेशनल स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरी प्रसाद मेमोरियल स्कूल एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

पिक ए स्टैंप इन ए जार प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की सृष्टि यादव प्रथम, उदया पब्लिक स्कूल के प्रवीण द्वितीय एवं मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की फिजा सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल के विभास पटेल प्रथम, अवध इंटरनेशनल स्कूल के मानवेंद्र शर्मा द्वितीय एवं हरी प्रसाद मेमोरियल स्कूल के उत्कर्ष वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

आयोजन में सीनियर पोस्टमास्टर सुरेंद्र पांडेय, निरीक्षक डाकघर शोभनाथ यादव, परिवाद निरीक्षक अलका गौड़, संचालक सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें