फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभाएं सम्मानित
विज्ञापन

फैजाबाद। क्षत्रिय समाज उप्र की ओर से शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जयंती समारोह में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने क्षत्रिय समाज की गरीब बेटियों की शादी में ग्यारह हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा सरकार से जिले में धार्मिक व पौराणिक स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा चेतक सहित स्थापित करने, सवर्ण समाज के परिवार के लोगों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था, प्राथमिक से लेकर उच्चतर शिक्षा में महाराणा प्रताप की वीरता गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने सहित पांच बिंदुओं का प्रस्ताव रखा। इंटर की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली प्रगति सिंह, उनके पिता व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर केके सिंह, सूर्यभान सिंह, गुरुप्रसाद सिंह चौधरी, रामप्रसाद सिंह, विशन बहादुर सिंह आदि को महाराणा प्रताप गौरव सम्मान दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व सपा नेता छेदी सिंह, बाबा बक्स सिंह, अखंड सिंह, अरविंद सिंह एडवोकेट, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, शिक्षक नेता दानबहादुर सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें