फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा व ईद के दिन नहीं होगी बिजली-पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा व ईद के दिन नहीं होगी बिजली-पानी की किल्लत
विज्ञापन

फैजाबाद। अलविदा व ईद की नमाज की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक कर तैयारियों का खाका खींचा है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बिजली व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अलविदा व ईद के दिन बिजली व पानी किल्लत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय की ओर से रात्रि दो बजे से पानी देने की मांग के अनुरूप नगर निगम को पानी देने का निर्देश दिया। टाटशाह मस्जिद के मुख्य ट्रस्टी गुलाम अहमद सिद्दीकी ने बताया है कि अलविदा की नमाज 8 या 15 जून को हो सकती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग कि अलविदा व ईद के दिन रात्रि के दो बजे से ही बिजली व पानी की व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही छुट्टा जानवरों व ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सफाई सही से कराए जाने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी की ओर से सफाई व्यवस्था के मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। बैठक में निजामुद्दीन खान, हाजी वसीम तौफीक, मो. तौफीक सिद्दीकी, मो. कमर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, एसपी सिटी अनिल सहित सिसौदिया, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, विद्युत वितरण खंड प्रथम सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


इमाम अव्वल के तीन दिवसीय शोक में उठेंगे 10 परंपरागत जुलूस
चार जून से हजरत अली के शुरू हो रहे तीन दिवसीय शोक में शहर में 10 परंपरागत जुलूस उठेंगे। इसके लिए ताजियादारान कमेटी के अध्यक्ष सै. मुनीर आब्दी ने बताया है कि चार जून को चार जुलूस, पांच जून को दो जुलूस व छह जून को चार जुलूस उठेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जुलूस परंपरागत स्थानों से बरामद होकर अपने खत्म होने वाले स्थान पर पहुंचेंगे। प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस सुरक्षा बल मुहैया कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें