फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार किसानों का माफ होगा 48 करोड़ का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। फसल ऋण मोचन योजना के तहत तीसरे चरण में जिले के दस हजार किसानों का 48 करोड़ का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए 12 अक्तूबर की देर रात तक लाभार्थी किसानों का डाटा लाक कर दिया गया। 30 अक्तूबर तक किसानों को इसका लाभ मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने लघु व सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी की है। अब तक दो चरणों में किसानों की कर्जमाफी करके ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित कर दिया गया। तीसरे चरण में 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक जिला स्तरीय समिति के अफसरों ने किसानों का डाटा लाक किया था। पहले चरण में 15 हजार चार सौ किसानों का लगभग 80 करोड़ रुपये माफ किया गया था। दूसरे चरण में लगभग 10 हजार किसानों के 52 करोड़ के कर्जे माफ किए गए थे। तीसरे चरण का डाटा लाक किए जाने के बाद विभिन्न तरह के प्रकरणों पर विचार किया जा सकता है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 10184 किसानों का डाटा लाक किया गया है। इन किसानों के कुल 48.12 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जाने का प्रस्ताव है। बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। किसानों को 30 अक्तूबर तक इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें