फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतररराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा राममंदिर मामले के समाधान का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का 80 प्रतिशत मुसलमान चाहता है राममंदिर निर्माण : वेदांती
विज्ञापन

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राममंदिर मामले के समाधान का प्रयास चल रहा है। देश का 80 प्रतिशत मुसलमान अयोध्या में राममंदिर निर्माण चाहता है। राम मंदिर राष्ट्रीय सद्भावना से बन जाए इसके लिए लोग लगे हुए हैं।

यह कहना है रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का। वह रविवार को पत्रकारों से रू-ब-रू थे। वेदांती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वापस अयोध्या पहुंचे महंत परमहंस दास से तपस्वी छावनी पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें फलाहार कराया।
विज्ञापन


डॉ. वेदांती ने कहा कि महंत परमहंस दास का आमरण अनशन सफल रहा है। पुलिस प्रशासन ने मर्यादा का उल्लंघन परमहंस की जान बचाने के लिए किया, उन्हें पीजीआई में भर्ती कराकर अच्छा किया।

शास्त्रों में भी लिखा है कि प्राण बचाने के लिए कुछ भी करना चाहिए। महंत परमहंस दास की भावना का सम्मान होगा। शीघ्र राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है।

कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौते के आधार पर हम हिंदू-मुस्लिम एकता के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। बिना खून-खराबे, लड़ाई, झगड़ा व दंगा के राष्ट्रीय सद्भावना से मंदिर का निर्माण हो जाए। संघ प्रमुख सहित विहिप के अधिकृत अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के मुसलमानों का भी कहना है कि हम बाबर के नाम पर मस्जिद का निर्माण नहीं चाहते। जिसने भारत में आकर मंदिर, मस्जिद, चर्च, गिरिजाघर तोड़े ऐसे आक्रांता के नाम पर मस्जिद भारत के किसी कोने में दोबारा नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


कहा कि भगवान राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं। कांग्रेस, सपा व बसपा के लोग भी मुझसे पूछते हैं कि महाराज जी राममंदिर कब बनेगा। इस दौरान रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, महंत डॉ. राघवेश दास वेदांती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें