फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई रोडवेज, 26 घायल, 3 गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को आई नींद, पेड़ से टकराई बस, 26 घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर रविवार भोर में करीब 3 बजे इलाहाबाद से फैजाबाद की ओर जा रही प्रयाग डिपो की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 26 यात्री घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा चालक के नींद में होने की वजह से हुआ।

रविवार भोर में करीब 3 बजे फैजाबाद की ओर जा रही प्रयाग डिपो की बस चांदपुर हरवंश गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को बस से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे तीन एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. एके सिन्हा ने घायलों में संतोष सोनी, यमुना देवी, सरजू प्रसाद की हालत गंभीर बताई, इनमें से सरजू प्रसाद को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पूराकलंदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में संतोष सोनी निवासी मालीपुर थाना पिपरी जिला इलाहाबाद। तहसीन अहमद निवासी जीटीबी नगर इलाहाबाद। दीपक सिंह निवासी राजापुर इलाहाबाद। बछराज निवासी राजापुर इलाहाबाद। अनुज निवासी इलाहाबाद। सोनू सोनी निवासी मानिकपुर पिपरी इलाहाबाद। हीरालाल निवासी इलाहाबाद। श्रीनाथ निवासी मोतिहारी उतरांव जिला इलाहाबाद।

मशहूक अली निवासी झूंसी इलाहाबाद। ओम प्रकाश निवासी पहाड़पुर हनुमत नगर सराय इनायत इलाहाबाद। गुरुदीन निवासी थरवई इलाहाबाद। सुनील कुमार निवासी मतिया उतराव इलाहाबाद। यमुना देवी निवासी एक गांव थाना सीतापुर जिला बांके नेपालगंज नेपाल।
विज्ञापन

विजय कुमार नेपाल गंज। सरजू प्रसाद निवासी शाहगंज थाना इनायतनगर जिला फैजाबाद। उग्रसेन सिंह निवासी गोकुलापुर धाता फतेहपुर।

रेहान अहमद निवासी गायघाट नानपारा बहराइच। सत्यम अवस्थी निवासी नानपारा बहराइच। पंकज मिश्रा निवासी खरगूपुर गोंडा।
विजय कुमार निवासी मोतिगरपुर जिला सुल्तानपुर। सुधा सिंह निवासी फतेहपुर। होरी लाल थाना धाता जिला फतेहपुर। संजय सिंह निवासी शाहपुर हरिदासपुर थाना धाता जिला फतेहपुर। शारदा यादव निवासी सियारी पट्टी थाना धाता जिला फतेहपुर। देवाशीष निवासी फतेहपुर, वीरेंद्र निवासी फतेहपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें