फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि व पछुआ हवाओं से लुढ़क रहा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि व पछुआ हवा से लुढ़क रहा पारा
विज्ञापन

फैजाबाद। चार दिनों से रुक-रुक कर चल रहीं उत्तरी-पश्चिमी हवा के झोंकों से पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। जिससे हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इक्का-दुक्का लोग सुबह के समय फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। हालांकि तेजी से बदलने वाले मौसम के तेवरों से गर्मी फिर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बीते दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई ओलावृष्टि के साथ बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और लगातार तेजी से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा के झोंको ने मौसम में बदलाव ला दिया है। इन दिनों प्रतिदिन तापमान में गिरावट आंकी जा रही है। प्रतिदिन लुढ़क रहे पारे की वजह से पिछले दो दिन से लोगों को सुबह-शाम बढ़ी ठंड का एहसास फिर से होने लगा है। लोगों को गर्म कपड़े पहनना पड़ रहा हैं। हालांकि दिन में चटख धूप खिलने से ठंड बेअसर रही, लेकिन शाम होते ही फिर लोगों ने ठंड बढ़ जाती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई ओलावृष्टि की वजह से वायुमंडल में नमी आ गई है, ऊपर से पछुआ हवा के झोंके इसके अनुकूल साबित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी सप्ताह में किसी-किसी दिन आंशिक बदली की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी। अभी इसी तरह सामान्य से तेज गति में पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। बताया कि इसके बाद फिर मौसम के रूख में बदलाव होगा और गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


चार दिनों में यूं लुढ़क रहा पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
4 मार्च 33.5 14
5 मार्च 33.5 15
6 मार्च 30.5 13
7 मार्च 30 11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें