फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की खुली बैठक को लगाए गए 135 अफसर

Mon, 31 Aug 2015 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुली बैठकें वीडियोग्रॉफी के बीच कराई जाएंगी। यह बैठक 1 से 5 सितंबर के बीच आयोजित होंगी। सोमवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ ने इन अफसरों को मॉनीटरिंग करने के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम पंचायत के इंदिरा आवास के लाभार्थियों के चयन को अंतिम रुप दिया जाएगा। इसकी अंतिम सूची को ब्लाक से मुख्यालय भेजा जाएगा।

इंदिरा आवास योजना के तहत लाभार्थी चयन के लिए विकास विभाग ने पखवारे भर से कार्रवाई चल रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत में 2002 की बीपीएल सूची और स्थायी सूची से लाभार्थी के आवास का स्थलीय सत्यापन करके खुली बैठक में इसे पेश किया जाएगा।

ग्राम पंचायत से वीडियोग्रॉफी के बीच अनुमोदन कराया जाएगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी एके बंगारी ने विकास भवन के गांधी सभागार में इन अफसरों को इसके लिए जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि बैठक में लाभार्थी का पारदर्शी ढंग से किए जाना चाहिए। बैठक में आई सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाना चाहिए। अपनी उपस्थिति में सूची को अंतिम रुप देने के बाद उसे अनुमोदित कराया जाएगा।

इसके बाद सूची और वीडियोग्रॉफी का रिकॉर्ड भेजना होगा। इसी सूची के आधार पर लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की खुली बैठक के दौरान लगाए गए भी अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें