फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराविदों ने लिया उत्खनित क्षेत्र का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराविदों ने किया विवादित परिसर का निरीक्षण
विज्ञापन

अयोध्या। आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। श्रीरामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर में माह के दूसरे रविवार को निरीक्षण दिवस का आयोजन किया जाता है, जबकि तीन माह में खोदाई के दौरान पाए गए और अधिग्रहीत परिसर में संरक्षित पुरावशेषों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर रासायनिकों का लेपन भी कराया जाता है।


इसी क्रम में रविवार को पुराविदों ने पक्षकारों की मौजूदगी में उत्खनित क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने उत्खनित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर रामलला के टेंट की डोरियां कसीं गईं। साथ ही जानकारी के अनुसार मानस भवन के कमरा नंबर 61 व टीनशेड में रखे पुरावशेषों की जांच कर उन्हें संरक्षित करने के लिए रासायनिक लेप भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में जस्टिस इरफान अहमद, जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी, मंडलायुक्त/रिसीवर मनोज मिश्र, एबीएस चौहान, अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, पक्षकार इकबाल अंसारी, हाजी महबूब, मो.उमर, बादशाह खान, खालिक अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें