फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चौकीदार की हत्या, सड़क पर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चौकीदार की हत्या, सड़क पर फेंका शव
विज्ञापन

अयोध्या। जिला अस्पताल के चौकीदार की हत्या से हलचल मच गई है। चौकीदार का शव कोतवाली अयोध्या अंतर्गत देवकाली बाईपास स्थित सांई दाता कुटिया के निकट सोमवार की सुबह मिला।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं हैं। हत्या कही और कर शव यहां फेंका गया है। उसके गले पर मिले निशान के आधार पर रस्सी या तार से गला दबाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-फैजाबाद बाईपास पर देवकाली स्थित सांई दाता की कुटिया के पास भीखापुर गांव जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव राहगीरों ने देखा।

इसकी सूचना मिलने पर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या राजू साव व अयोध्या कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मृतक के जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान शिव शंकर यादव (55) पुत्र पंचम लाल यादव निवासी मग्गू जलालपुर कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई।

मृतक जिला महिला अस्पताल में चौकीदार था और चिकित्सालय के आवासीय परिसर में परिवार समेत रहता था। उसके गले पर निशान मिले हैं, इससे गला दबाकर मारने की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा घटनास्थल पर किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं मिलने से हत्या कहीं और कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी समेत चार बेटियां व एक पुत्र है।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि शनिवार रात नाइट ड्यूटी के बाद रविवार सुबह वह घर पर आकर सो गए थे। रविवार शाम वह घर से कही निकले थे।

देर रात वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला, उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि गले पर निशान के आधार पर किसी तार या रस्सी से गला दबाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है, पर किसी से कोई दुश्मनी नहीं बता पा रहे हैं। चौकीदार कई लोगों से कर्ज लेने के कारण कई दिनों से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें