फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मिनट के वाटर शो में दिखेगी संपूर्ण रामगाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चार से छह नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव को लकर रामनगरी में उल्लास का माहौल है। प्रदेश सरकार दीपोत्सव को अभूतपूर्व बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। संपूर्ण रामनगरी दिव्य सजावट से आलोकित हो रही है। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान त्रेतायुगीन माहौल निर्मित करने की तैयारी पूर्णता की ओर है।
विज्ञापन


दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण सरयू घाट, राम की पैड़ी व रामकथा पार्क होगा। इन स्थलों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में राम की पैड़ी परिसर में लेजर के जरिए 14 मिनट का वाटर शोक आकर्षण का पर्याय होगा। वाटर शो में संपूर्ण रामगाथा का प्रदर्शन किया जाएगा।

वाटर शो के लिए दिल्ली से आई टीम की निदेशिका नीमा सोनी ने बताया कि 14 मिनट के वाटर शो में लेजर के जरिए भगवान राम की गाथा दिखाई जाएगी। पानी में 40 फुट ऊंचा व 100 फुट लंबा वाटर शो ऐतिहासिक होगा। बताया कि पानी में लेजर के जरिए रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंग दर्शाए जाएंगें। इ
विज्ञापन


स दौरान रामधुन एवं दीपोत्सव पर आधारित गीत भी शो की भव्यता बढ़ाएंगें। बताया कि वाटर शो के जरिए उड़ते जटायु, रावण से युद्ध करते जटायु, राम-सीता विवाह, राम-रावण युद्ध, राम को मनाने पहुंचे भरत प्रसंग का प्रदर्शन इस तरह किया जाएगा जो त्रेतायुग को जीवंत करता प्रतीत होगा। बताया कि उनकी टीम वाटर शो आयोजन के लिए पूरी शिद्दत से जुटी हुई है।

दीपोत्सव के दौरान पावन सलिला सरयू पर त्रेतायुगीन दृश्य दिखेंगे। संपूर्ण घाटों को विभिन्न प्रकार की एलईडी लाईटों एवं झालरों से सजाया जा रहा है। साकेत पेट्रोल पंप से लेकर नयाघाट तक एक दर्जन भव्य प्रवेश द्वारा निर्मित किए गए हैं। किसी में भगवान गणेश की आकृति, को किसी में भगवान शंकर की आकृति, कहीं दरबार का दृश्य गेट की भव्यता बयां कर रहा है। सरयू घाटों के विभिन्न स्थलों पर रामायणकालीन प्रसंगों का भी दीवारों पर अंकन किया जा रहा है। राम की पैड़ी व सरयू घाट स्थित मंदिर एक रंग में आकर शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें