फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज को हरा एसएसएसवी ने किया उलटफेर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसएसवी ने राजकीय इंटर कॉलेज को हराया
विज्ञापन


फैजाबाद। जिला स्कूली अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में एसएसएसवी इंटर कॉलेज ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज को पांच रन से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएसवी इंटर कॉलेज की टीम 14.02 ओवर में 69 रन बनाकर सिमट गई। एसएसएसवी इंटर कॉलेज की तरफ से रोनित ने 17 रन, शिवेंद्र प्रताप सिंह ने 10 रन की पारी खेली। राजकीय इंटर कॉलेज की तरफ से सौरभ अमन यादव ने तीन-तीन विकेट लिए अदित्य और प्रिंस ने 2-2 विकेट लिये। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय इंटर कॉलेज की टीम 14 ओवर में 64 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, माला यादव, सरिता यादव, हरिकृष्ण सिंह, रमेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संयोजक उत्तम कुमार ने बताया कि अंतिम लीग मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज के बीच बुधवार को 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें