फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर घटा, कटान में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू का जलस्तर घटने-बढ़ने से कटान में आई तेजी
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू के घट-बढ़ रहे जलस्तर से कटान में तेजी आ रही है। बुधवार शाम 6 बजे सरयू का ठीक लाल निशान 92.73 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। कछार में कटान का सिलसिला तेज हो गया है। एबी तटबंध के माझा बलूईया में कटान के चलते कछारवासी ऊंचे स्थान की शरण में जा रहे हैं ।
सरयू का जलस्तर मंगलवार रात्रि 12 बजे के बाद घटने का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रति दो घंटे में नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर नीचे जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार शारदा बाग गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला पिछले एक सप्ताह की अपेक्षा दो दिनों में कम हुआ है। मंगलवार को दोनों बैराजों से 2.18 लाख तक पानी छोड़ा गया था, यह सोमवार की अपेक्षा 7981 क्यूसेक कम था। बुधवार को भी दोनों बैराजों से 1.71 लाख पानी छोड़ा गया। यह मंगलवार की अपेक्षा 46337 क्यूसेक कम है। दोनों बैराजों से कम छोड़े जा रहे पानी के चलते मंगलवार दोपहर तक स्थिर रही सरयू ने रात्रि से घटना शुरू कर दिया है। सरयू के घटने के सिलसिले के बाद कछार में कटान का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ चुका है। एबी तटबंध पर माझा बलूईया में सोमवार को सैकड़ों बीघा खेत व आधा दर्जन आवासीय मकानों के कट जाने के बाद कछार में दहशत का माहौल है। बुधवार को माझा भुलैया व कैथी मांझा सहित कई इलाकों में कटान का सिलसिला जारी है। कछार के ग्रामीण दहशत में हैं व ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं। दूसरी ओर सरयू के जल स्तर के घटने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग सक्रिय हो गया है। एबी तटबंध की विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबी व रौनाही तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। पिछले वर्ष एक अगस्त को सरयू का जलस्तर 92. 60 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। यह इस वर्ष की अपेक्षा 13 सेंटीमीटर कम है। अभी कछारों में पानी पूरी तरह से नहीं पहुंचा है । सरयू का जलस्तर घटने के बाद विभाग पूरी तरह से सक्रिय है।- जेपी यादव, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें