फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के माध्यमसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए विश्वनाथ सिंह ने कहा कि 2004 के बाद से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। ये सरकार का शिक्षकों के प्रति अन्यायपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन को जल्द बहाल करे। अन्यथा संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा।

मंत्री प्रेम वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज लाखों शिक्षक पेंशन पाने से वंचित हैं। सचिन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को जल्द पेंशन के बारे में निर्णय लेना चाहिए अन्यथा शिक्षक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे।
विज्ञापन


अवनीश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो सरकार को आगामी चुनाव में इसका नतीजा दिखाई पड़ेगा। धरने को अनुज सिंह, धर्मपाल यादव, राकेश पांडेय, अमिताभ सिंह, अभय सिंह, पुनीत यादव, बलवीर सिंह आदि से संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें