फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाइजा जांच में मिले 13 और डेंगू मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल की आरडीसी में पहले से रखे नमूनों की एलाइजा जांच में 13 और डेंगू मरीज मिले हैं। जबकि कार्ड से हुई जांच में 19 मरीज पाए गए हैं। हालांकि, इनमें कुछ मरीज अन्य जिलों के भी शामिल हैं, जिन्हें अलग चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लाख कोशिशों के बावजूद भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकेले सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीजों की संख्या 130 के पार हो चुकी है। पिछले दिनों लिए गए 24 नमूनों की सोमवार को जिला अस्पताल की आरडीसी में एलाइजा जांच कराई गई तो इनमें से 13 और में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जबकि 19 मरीज कार्ड से हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मरीजों से कुछ मरीज अन्य जिलों के भी शामिल हैं, जिनका वर्गीकरण किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमए खान ने बताया कि बीते शनिवार तक की रिपोर्ट बनाई गई है, जिसमें 131 मरीज अपने जनपद के चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 19 मरीज लखनऊ से सूचित किए गए हैं। वहीं, निजी अस्पतालों व निजी पैथोलॉजी में भी डेंगू मरीजों की भीड़ उमड़ रही है, जिसका कोई आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग नहीं दे पा रहा है। इन मरीजों को भी शामिल किया जाय तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ भी चपेट में
डेंगू मरीजों का इलाज करके ठीक करने वाले जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नानक सरन में भी सोमवार को डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। रविवार को तेज बुखार आने पर सोमवार को उनकी जांच आरडीसी में कार्ड द्वारा की गई, जिसमें एनएस-1 पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह आरडीसी प्रभारी एलटी संदीप सिंह भी तीन दिन से डेंगू से पीड़ित बताए गए हैं। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में भी भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है।
स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया छिड़काव
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से बचाव के लिए सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर पैराथनम का छिड़काव कराया। साथ ही मौजूद लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को नगर निगम के काश्मीरी मोहल्ला, अंगूरीबाग एवं बड़ा रमना में भ्रमण किया। इस दौरान घरों में विभिन्न पात्रों में एकत्र पानी की जांच की एवं पैराथनम का छिड़काव किया। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें