फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मुहूर्त पर भक्तों ने लगाई सरयू नदी में डुबकी

विज्ञापन
अयोध्या में सरयू तट पर पतित पावनी सरयू में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में स्नान कर पूजन अर्चन किया। मुहूर्त का समय सोमवार को सांय 4.34 बजे था तथा समापन मंगलवार को सांय 6.42 बजे होगा। तमाम भक्तों ने मुहूर्त तिथि पर ही अपने आराध्य प्रभु राम का पूजन अर्चन कर डाला।
विज्ञापन

धार्मिक परंपरा के अनुसार उदया तिथि पर ही स्नान पर्व का आयोजन शुरू होता है। उदया तिथि चूंकि मंगलवार को भोर में पड़ रही है इसलिए रामनगरी अयोध्या और गुप्तारघाट स्थित सरयू नदी घाट पर स्नानार्थियों का जमावड़ा लगेगा। स्नान पूजन के बाद भक्त प्रभु राम के मन्दिरों में जाकर पूजन अर्चन करेंगे।
चूंकि उदया तिथि मंगलवार को पड़ रही है इसलिए हनुमानगढ़ी जो यलो जोन में आता है में जाने वाली भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी है। देखना यह है कि इस चुनौती का सामना प्रशासन किस तरह करता है।
विज्ञापन

फैजाबाद नगर के गुप्तारघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के विशाल मेे के आयोजन की परम्परा रही है। मंगलवार को गुप्तारघाट पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां भी भीड़ को नियंत्रित करना और शांतिपूर्ण ढंग से मेला सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए समस्या है।
दूसरी ओर यातायात पुलिस ने रामनगरी अयोध्या में सोमवार को सांय 4 बजे से ही रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है जो मंगलवार को मेला समाप्ति तक जारी रहेगा। खास तौर पर यलोजोन में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें