फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के पूर्वाभ्यास में हुए रामकथा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांकियों के पूर्वाभ्यास में हुए रामकथा के दर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। दीपोत्सव के अवसर पर साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली झांकियों के पूर्वाभ्यास में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को रथों पर सवार होकर साकेत महाविद्यालय से नयाघाट तक झांकियों का पूर्वाभ्यास किया गया।

इस दौरान राम भक्तों के विभिन्न प्रसंगों पर सजी झांकियों के दर्शन कर लोग आनंदित हो उठे। दीपोत्सव के मुख्य पर्व 6 नवंबर को साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली राम राज्याभिषेक यात्रा भव्यता की बानगी होगी।
विज्ञापन


राम जन्म से लेकर राम-रावण युद्ध एवं राज्याभिषेक समारोह तक की झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण होगी। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बग्घी पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल होंगे।

शोभायात्रा में कुल 15 झांकियां सजाई जाएंगी। कोरिया के भी कलाकार झांकी का हिस्सा होंगे। प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रेत पर भगवान राम की भव्य अनुकृति बनाने अयोध्या पहुंचे हैं।

रामकथा संग्रहालय में बालू पर भगवान राम की अनुकृति आकार देने में पटनायक पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। मंगलवार को दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटनायक की कृति का अवलोकन करेंगे।

इससे पूर्व सोमवार को सुदर्शन पटनायक ने रामकथा संग्रहालय में रेत पर मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की अनुकृति बनाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है।

दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। रामनगरी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। कोरिया से आई सुरक्षा टीम ने भी प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सुुरक्षा ब्यूह तैयार कर लिया है।

सोमवार को रामकथा संग्रहालय में अपर पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी योगेश कुमार सहित कोरिया से आए सुरक्षा दल के अधिकारियों ने घंटों बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया।
विज्ञापन


एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव की सुरक्षा में करीब तीन हजार कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा का एक रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें