फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ से वार्ता के बाद शिक्षकों का वेतन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ से वार्ता के बाद शिक्षकों का वेतन बहाल
विज्ञापन

अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए शुरू किए गए एसएमएस व मोबाइल कॉल प्रणाली में सहयोग न करने वाले का शिक्षकों के वेतन बहाली का आदेश बीएसए ने शिक्षक संघ से वार्ता के बाद जारी किया है।

जिले के छह ब्लॉकों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एसएमएस व मोबाइल कॉल प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ शिक्षकों ने शुरुआती दौर में इसे शोषण बताते हुए इसका बहिष्कार किया था।
विज्ञापन


जिले भर में विभिन्न ब्लॉकों में ऐसे 48 शिक्षक चिह्नित किए गए थे, जिन्होंने इस मुहिम में सहयोग नहीं किया था। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से स्पष्टीकरण मांगने के उपरांत बीएसए अमिता सिंह ने शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को शिक्षक संगठनों की बीएसए के साथ वार्ता हुई, जिस पर उन्होंने वेतन बहाली का निर्देश जारी किया है। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने एसएमएस प्रणाली में सहयोग करने का आश्वासन दिया है, जिस पर विचार कर वेतन बहाली का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें