रामकथा पार्क का होगा विस्तारीकरण
अयोध्या। सरयू तट स्थित रामकथा पार्क का विस्तारीकरण किया जाएगा। यहां मंच नीचे होने से भीड़ को दिक्कतें आती है, इस बात को मुख्यमंत्री ने बखूबी समझा और बुधवार को स्वयं निरीक्षण कर रामकथा पार्क को और भव्य बनाने के साथ-साथ इसके विस्तारीकरण का भी निर्देश दिया।
अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का निर्देश दिया है। इसके तहत रामकथा पार्क में बने मंच को भव्यता प्रदान की जाएगी साथ ही दर्शक क्षमता बढ़ाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बताया कि शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।