फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या के नंदापुर गांव में रविवार रात से लापता युवक का शव बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवारीजन उसे अवसाद ग्रस्त बता रहे हैं। नंदापुर निवासी अवधेश पांडेय (30) रविवार रात 10 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था।

देर रात तक अवधेश के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। बुधवार सुबह अवधेश के घर के बगल में भूसा रखने वाले मकान में एक महिला भूसा निकालने गई।
विज्ञापन


जहां खूंटी पर गमछे से बंधे फंदे पर अवधेश की लाश लटकी देखकर उसने शोर मचाया। इस पर वहां भीड़ लग गई। लाश से दुर्गंध आ रही थी, जिससे ये माना जा रहा है कि रविवार रात नाराज होकर घर से निकलते ही अवधेश ने फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


कोतवाल अयोध्या अरविंद पांडेय का कहना है कि परिवारीजन अवधेश को अवसाद ग्रस्त बता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जाएगी।

उधर, घटना की जानकारी पाकर भाजपा नेता गिरीश पांडेय डिप्पुल, ग्राम प्रधान कौशल पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, चंद्रेश पांडेय, दीपक तिवारी आदि ने मौके पर पहुंचकर रोते-बिलखते परिवारीजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें