फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मनरेगा की परियोजनाओं पर काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मनरेगा परियोजनाओं का काम प्रभावित
विज्ञापन

फैजाबाद। बारिश शुरू होने के साथ ही मनरेगा की परियोजनाओं पर कार्य प्रभावित होने लगा है। जॉब कार्डधारकों की संख्या गिर गई है। लक्ष्य के मुताबिक मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए मंथन शुरू हो गया है।

बरसात शुरू होने के पहले जिले की 835 में से लगभग सवा छह सौ ग्राम पंचायतों में मनरेगा की परियोजनाओं पर काम चल रहा था। इन पर 22 हजार से ज्यादा जॉब कार्डधारक काम कर रहे थे लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या गिरने लगी है।
विज्ञापन


बरसात के साथ ही खेती किसानी का काम बढ़ गया है। खेतों की जुताई के साथ धान रोपाई के चलते अब मजदूर परियोजनाओं पर काम करने से मना कर रहे हैं। जिले में अब 553 गांवों में मनरेगा परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन पर मजदूरों की संख्या लगभग 17 हजार रह गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या में कमी आई है लेकिन लक्ष्य पूर्ति के मद्देनजर दूसरे कार्यों पर इनको लगाने पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें