फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली धार्मिक यात्रा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रफ्तार ने ली तीन दर्शनार्थियों की जान
विज्ञापन


मवई। मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे कारोबारी दोस्तों की तेजरफ्तार कार लखनऊ-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जिले के एक कारोबारी समेत उसका कुक व एक अन्य एजेंसी कर्मी की मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहे दोस्त व उसकी पत्नी समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घर वाले बाला जी के प्रसाद का इंतजार कर रहे थे, मगर हादसे की खबर से कोहराम मच गया है। हाईवे पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 140-150 किमी. प्रति घंटे थी।
बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट स्थित एक बाइक एजेंसी का मालिक विनोद कुमार सिंह अपनी पत्नी समेत फैजाबाद जिले के रुदौली कोतवाली के नारायण गन हाउस व नारायण रेस्टोरेंट का मालिक सरोज साहू, उसके ढाबे का कुक मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव का राजकुमार व अपनी बाइक एजेंसी के कर्मी शिव प्रताप यादव समेत छह लोग शुक्रवार को मेंदहीपुर राजस्थान बाला जी का दर्शन-पूजन करने गए थे। लौटते समय रविवार को तेजरफ्तार कार कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी विनोद सिंह चला रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में जिले के मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव निवासी राजकुमार (34) पुत्र रघुनंदन, रुदौली निवासी सरोज साहू (32) पुत्र शत्रुघन व बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली अंतर्गत दिलोना गांव निवासी शिव प्रताप यादव उर्फ दारा (24) पुत्र स्व. लखराज शामिल हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल विनोद कुमार सिंह पुत्र दुखहरण सिंह निवासी मालिनपुर कोतवाली रामसनेही घाट बाराबंकी, आराधना सिंह पत्नी विनोद कुमार व दिलीप पुत्र रामदास निवासी रामसनेहीघाट बाराबंकी का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आराधना के दोनों हाथ, पैर, सीने, कूल्हा आदि चोटें होने से हालत नाजुक बताई गई है। कार विनोद सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन एजेंसी के मालिक के घर मचा कोहराम
जिले के रुदौली कोतवाली के नारायण गन हाउस व नारायण रेस्टोरेंट का मालिक सरोज साहू के घर मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो का बुरा हाल रहा। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रुदौली के व्यापारी भी शोेक में डूबे हुए हैं। सरोज के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें