फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जले 16 घर, 5 बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से जले 20 घर, पांच बच्चे झुलसे
विज्ञापन

फैजाबाद। खंडासा थाना क्षेत्र के कोटडीह पूरे लबदहन गांव में शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे लगी भीषण आग में 16 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में एक ही परिवार के पांच बच्चे भी झुलस गए, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग में जलकर तीन गाय व छह बकरियां भी मर गई। फैजाबाद, मिल्कीपुर व रौनाही आदि क्षेत्रों से आई करीब आधा दर्जन फायब्रिगेड की गाड़ियों ने ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत बढ़ई मिश्र पुरवा मजरे सैदपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से चार घर राख हो गए, और एक गाय झुलस कर मर गई।
खंडासा प्रतिनिधि के अनुसार कोटडीह गांव में देवराजी पत्नी जग्गू के घर में शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते विकराल हुईं लपटों ने राधा, मंशाराम, राम तिलक, राम मीना, देवराजी, पतिराजी, मालती, राजू, मिठ्ठूलाल, कुसमा, हृदयराम, राम भारत, मस्तराम, सुरसती, अमित व राम भवन के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। लपटों की चपेट में आकर रामबहादुर की पुत्री काजल (10), पुत्र मनीष (5) अजीत (3), रोशनी (15) और अनीता (25) गंभीर रूप से झुलस गए। ये सभी आग लगने के वक्त घर में सो रहे थे और धुआं बढ़ जाने के कारण घर से निकल नहीं सके। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें घर से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। आग की चपेट में आने से राधा की छह बकरियां और मीना की तीन गाय जलकर मर गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे जिला अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि रौनाही, मिल्कीपुर व बीकापुर से अग्निशमन की गाड़ियों को मंगाया गया और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

आग की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विनय गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश तिवारी को तत्काल पीड़ितों को 15-15 हजार की सहायता राशि का चेक वितरित करने का निर्देश दिया। वहीं, समाजसेवी राजन पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को कंबल, चादर के साथ भोजन सामग्री व अहेतुक सहायता राशि प्रदान की। थानाध्यक्ष खंडासा रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आग से झुलसे सभी लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

मवई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बढ़ई मिश्र पुरवा निवासी मनीराम पुत्र श्याम लाल के घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने फयाराम, फूलचंद्र व छत्रपाल की परचून की दुकान के छप्पर को भी अपनी आगोश में ले लिया। इसमें चारों के घर जलकर राख हो गए और एक गाय भी झुलसकर मर गई। तहसीलदार रामजन्म यादव ने बताया की हल्का लेखपाल मग्घूराम शर्मा को मौके पर भेजा गया है। वहीं, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाई-वे पर कल्याण भदरसा मजरे बिगहिया में शुक्रवार शाम तकरीबन 6 बजे घर के अंदर अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पुलिस की सूचना पर अग्निशमन दल और भदरसा चौकी पुलिस ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें