भाजयुमो की बैठक में खेलो भारत के प्रदेश प्रभारी ने दी जानकारी
फैजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि खेलो भारत के प्रदेश सह प्रभारी विक्रम शिखरवार तथा अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने की।
बैठक में विक्रम ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के तहत खेलो भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मंडल से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो खेलों का आयोजन होगा। इसके तहत फैजाबाद में कबड्डी व क्रिकेट का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि, देश व प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। खेलो भारत के तहत भाजपा गांवों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मंडल से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं करा रही है। ये प्रतियोगिताएं 27 अगस्त से 16 सितंबर के बीच होंगी।
जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने इसके लिए अयोध्या विधानसभा में विशाल सिंह, अनुराग त्रिपाठी, प्रमोद साहू, आयुष पांडेय, विवेक सिंह, मिल्कीपुर में दीपक पाठक, राघवेंद्र सिंह, बीकापुर में अंकित दुबे, भरत जी, गोसाईगंज में शिवम सिंह, अभिनाश वर्मा और रुदौली में विश्वनाथ तिवारी, विनय रावत को जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी के तहत युवा कला संगम कार्यक्रम भी होगा, जिसमें लोक गायन, चित्रकला प्रतियोगिता व कवि सम्मेलन होगा। इसकी जिम्मेदारी पिंटू मांझी व आकाश गुलानी को सौंपी गई है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रामकुमार सिंह राजू, राममनोहर पटेल, रोहित पांडेय, मणींद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।