फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया-बुखार से पीड़ित चार बच्चे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया-बुखार से पीड़ित चार बच्चे भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। उमस भरी गर्मी से क्षेत्र में डायरिया का भी प्रकोप बढ़ गया है। इस बीमारी की चपेट में आने से कई बच्चे बुखार, पेट दर्द व उल्टी-दस्त से गंभीर रूप से पीड़ित हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला ने जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड का जायजा लिया तो कई लोग संक्रामक रोग की चपेट में आए भर्ती मिले। शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी असलम की पुत्री रहिमा (3) पिछले तीन दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिर भी हालत में बेहतर सुधार नहीं हो सका है। वहीं सोहावल ब्लॉक के करेरू निवासी साहबदीन की पुत्री अंतिमा (11) पिछले 4 दिनों से तेज बुखार व पेट दर्द से कराह रही है। साहबदीन ने बताया कि स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराने पर आराम नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में लाना पड़ा, अब कुछ आराम हुआ है। इसी प्रकार सुल्तानपुर जिले के वल्दीराय निवासी विशाल (12) पुत्र संग्राम व नवाबगंज निवासी कल्लू (5) पुत्र लल्लू भी तीन दिनों से डायरिया की चपेट में आने से जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें