फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार घायल
विज्ञापन

बाइक चालक नहीं लगाए थे हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। मलेथू कनक तिराहे के पास गुरुवार दोपहर कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गये। इन सभी को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद जा रही कार ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक बाइक सवार भाई-बहन सुधाकर, सविता निवासी बबुरिहाकौंधा बीकापुर व दूसरी बाइक पर सवार पवन कुमार, रमेश चौहान निवासी तिलक का पुरवा शाहगंज इनायतनगर घायल हो गये। पवन के सिर में गंभीर चोट होने से डा. दीपक सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला लेकिन वहां मौजूद मलेथू कनक निवासी बुक्कू सिंह व पुलिस ने पीछा करके पिपरी तमसा पुल के पास वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। लेकिन इस दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग चुका था। प्रभारी कोतवाली एसएन सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार चार जख्मी
बीकापुर। दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गये। दुर्घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हाईवे पर पिपरी तमसा पुल के समीप हुई। इसमें एक बाइक सवार बलराम तिवारी निवासी मलेथू कनक बीकापुर व दूसरी बाइक सवार शंभू वर्मा, शिखर, व खुशी निवासी माधवपुर पूराकलंदर जख्मी हो गये। किसी ने पुलिस में शिकायत नही किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें