फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 अभ्यर्थियों ने लिया कृषि विवि में प्रवेश

Sat, 27 Jun 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलिंग देरशाम तक चलती रही। वहीं रविवार की काउंसलिंग के लिए शनिवार को 310 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए चल रही काउंसलिंग में तीसरे दिन के लिए 423 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं ने शनिवार को काउंसलिंग सेंटर पहुंच मनचाहे विवि में प्रवेश लिया।

देर शाम तक काउंसलिंग जारी रही। शाम छह बजे तक 110 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया था। मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि रविवार को एक हजार छात्रों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कुल 310 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। विवि के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने लिया और पारदर्शी ढंग से काउंसलिंग संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर के कुलसचिव डॉ. पीएन यादव, सरदार वल्ल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि मेरठ के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, बांदा कृषि विवि के कुलसचिव देवीदास सहित प्रवेश परीक्षा आयोजक विवि के कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, उप कुलसचिव आरसी यादव व प्रवेश समिति के सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें