फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की पैड़ी की सफाई न होने से महापौर बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
राम की पैड़ी की सफाई न होने से महापौर बिफरे, आज करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

अयोध्या। राम की पैड़ी की सफाई व्यवस्था में शुक्रवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ। नगर निगम व सिंचाई विभाग की आपसी खींचतान का खामियाजा श्रद्धालु व स्थानीय निवासी भुगत रहे हैं।

राम की पैड़ी की ध्वस्त सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


मैं कोलकाता से लौट रहा हूं। शनिवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करूंगा। कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई एवं स्वच्छता के लिए पर्याप्त कर्मी लगाए गए हैं।

डीएम डॉ. अनिल कुमार ने राम की पैड़ी में गंदगी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि उन्हें सफाई का निर्देश दिया है। कहा कि अयोध्या मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता के साथ साथ धार्मिक नगरी है, हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं, गंदगी से अयोध्या की छवि प्रभावित होती है।

कहा कि शनिवार तक सफाई नहीं होने पर एक्शन लिया जाएगा। दीपोत्सव के पूर्व 7.82 करोड़ खर्च कर सजाई संवारी गई राम की पैड़ी की वर्तमान दुर्दशा प्रशासनिक एवं विभागीय लापरवाही को दर्शा रही है।

यह स्थिति तब है जब राम की पैड़ी का सुंदरीकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। प्रतिदिन सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संत-धर्माचार्य आते हैं।

नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कूड़े का ढेर, खुले मेनहोल श्रद्धालुओं को आहत कर रहे हैं तो वहीं व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी झाडू लगाते दिखे।

पूछने पर बताया कि हम नागेश्वरनाथ मंदिर व इससे सटे अन्य मंदिरों के आसपास झाड़ू लगाते हैं, कूड़ा उठाने का काम हमारा नहीं है। महंत रामदास करतलिया आश्रम ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या को भव्य बनाने की बात करते हैं।

लेकिन कूड़ा तक नहीं उठ रहा, यह अयोध्या की गरिमा के प्रतिकूल है। संत-धर्माचार्य अभिषेक पूजन करने मंदिर आते हैं उन्हें कूड़े के ढेर से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अजय मिश्र, अभिषेक सिंह ने भी राम की पैड़ी परिसर, सरयू घाटों व नागेश्वरनाथ मंदिर के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें