फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-जनकपुर बस सेवा के शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या-जनकपुर बस सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या से जनकपुर बस सेवा के शीघ्र शुभारंभ होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी के साथ भारत सरकार रामायण सर्किट के तहत सड़क मार्ग से भी जनकपुर को जोड़ने की तैयारी में है।

जिससे जनकपुर के जरिये भारत और नेपाल के संबंधों को और प्रगाढ़ किया जा सके। इसकी पुष्टि जनकपुर- अयोध्या बस यात्रा की समीक्षा करने बुधवार को आये नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह ने की।
विज्ञापन


नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला सहित हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में भी माथा टेका।

रामलला के दर्शनोपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंजीव सिंह ने कहा कि, भारत और नेपाल के जो प्राचीन संबंध और सुदृढ़ बनाए जाए। इसलिए मैं आया हूं।

कहा कि 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ अयोध्या और जनकपुर बस यात्रा का शुभारंभ किया था। नेपाल सरकार में थोड़ी सी औपचारिकताएं शेष हैं जो शीघ्र पूरी हो जाएंगी और अयोध्या से जनकपुर बस यात्रा शुरू हो जाएगी।

बताया कि इसके अतिरिक्त रेल मार्ग से भी जनकपुर को जोड़े जानी की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जनकपुर से एक ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


रेलगाड़ी बिहार के एक रेलवे स्टेशन जयनगर तक आएगी। राजदूत ने कहा कि नेपाल सरकार चाहती है कि हम जो रामायण सर्किट बना रहे हैं उसको नेपाल तक लेकर जाएं।

भारत सरकार भी देख रही है कि किस तरह रामायण सर्किट को नेपाल तक ले जाए जाए। यह एक संयुक्त प्रयास है। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, आरएम अयोध्या अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें