फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से 35 फीसदी तक बढ़ेगा ट्रांसपोर्ट किराया, महंगे होंगे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 35 फीसदी तक बढ़ेगा ट्रकों का किराया
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। अब यहां के ट्रांसपोर्टरों ने भी माल भाड़े में वृद्धि करने का मन बनाया है। 6 माह में डीजल के दाम में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी के चलते पुराने डीजल रेट पर माल ढोने से लगातार घाटे में जा रहे हैं।

फैजाबाद में जल्द ही छोटे वाहनों पर करीब 25 व बड़े वाहनों के भाड़े में 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि माल भाड़े में वृद्धि से रोजमर्रा समेत सभी सामानों की महंगाई में तेजी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


यहां 22 ट्रांसपोर्टरों के पास करीब 65 सौ ट्रक हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि कई महीनों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के चलते भाड़ा बढ़ाने पर व्यापारियों में अविश्वास पैदा हो रहा है। इससे वाद विवाद बढ़ रहा है।

उनका कहना है कि 6 माह में डीजल के दाम में तकरीबन 10 रुपये की वृद्धि हुई है। ऐसे में पुराने दामों पर माल ढोने से वो लगातार घाटे में जा रहे थे। इसके चलते माल भाड़े में वृद्धि करना मजबूरी है।

वहीं, राजपूत ट्रांसपोर्ट के पवन सिंह बताते हैं कि कुछ गलत नीतियों के चलते व टैक्स आदि बढ़ते जा रहे हैं। फैक्टरी व व्यापारी इसका फायदा उठाकर माल भाड़ा कम करने पर तुले हुए हैं। इसके अलावा डीजल के दाम लगातार बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय घाटे में जा रहा है।
विज्ञापन


अब माल भाड़े में वृद्धि करने के अलावा कोई और चारा नहीं है। सब्जी के थोक व्यापारी शत्रुघ्न कहते हैं कि फिलहाल तो माल बराबर आ रहा है। आने वाले दिनों में बढ़े हुए भाड़े का असर दिखेगा। बाहर से आने वाले वस्तुओं की कीमत में उछाल आएगा।

जिले से विभिन्न शहरों का भाड़ा...
शहर भाड़ा
गोरखपुर त्र13 हजार
लखनऊ त्र08 हजार
इलाहाबाद त्र10 हजार
बनारस त्र12 हजार
कानपुर त्र10 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें