फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में 12 पदों के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी पद पर निर्विरोध होने के आसार नहीं
विज्ञापन

फैजाबाद। बार एसोसिएशन के 12 पदों के लिए 28 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में अन्तिम दिन सोमवार को 39 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें बार के महत्वपूर्ण समझे जाने वाले अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए 7-7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस बार सभी पदों पर मुकाबला है। किसी पद के निर्विरोध होने के आसार नहीं है।

रिटर्निंग अफसर संजीव दूबे व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सत्यनारायन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कौल, अरविन्द कुमार सिंह, रामशंकर यादव, रामसुभावन, ओंकारनाथ तिवारी, पारसनाथ पांडेय व सुशील कुमार तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए सुंधाशु बाजपेयी व जयकरन पांडेय में मुकाबला है।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर राजीव पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, परविन्द कुमार मिश्र, अभय कुमार, आलोक खरे, राजितराम वर्मा, राकेश कुमार मिश्रा प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल बिसारिया, सुधाकर मिश्र, गोपाल कुमार उपाध्याय व रामकुमार यादव प्रत्याशी हैं।

संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, अजय कुमार मिश्र, मुस्फिक तौकीर जैदी, मुन्नी देवी सोनी ने पर्चा भरा है। संयुक्त मंत्री द्वितीय के लिए प्रदीप कुमार चौबे, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार पांडेय मैदान में हैं।
विज्ञापन


कार्यकारिणी ए के लिए राजेश कुमार तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव व राजेश कुमार यादव ने पर्चा भरा है। कार्यकारिणी बी के लिए रमेश तिवारी, भागवत प्रसाद पाण्डेय, इन्द्रेश कुमार सिंह व कार्यकारिणी सी के लिए आलोक पाठक, रामजी गुप्ता, रामप्रकाश पाण्डेय, विमल कुमार, शिवाकांत धर द्विवेदी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें