फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से शुरू हुई बीएड काउंसलिंग, अभ्यर्थी रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देर से शुरू हुई बीएड काउंसलिंग, अभ्यर्थी रहे परेशान
विज्ञापन

लॉ के छात्रों के एलाटमेंट के कारण पांच घंटे बाद शुरू हुई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। लॉ के छात्रों के एलाटमेंट की प्रक्रिया के कारण सर्वर ठप बताकर दोपहर तक बीएड काउंसलिंग रोकी गई। इससे दूरदराज से आये अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया गुरुवार को काफी विलंब से शुरू हुई। अंबेडकरनगर से आये विनोद यादव, प्रमोद कुमार व अयोध्या के आलोक शुक्ला, मनोज गौतम ने बताया कि सुबह 8 बजे से यहां खड़े हैं, दोपहर हो गई लेकिन अभी तक काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। पूछने पर गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। कहा जा रहा कि सर्वर ठप है। मामले में विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर आरएन राय ने बताया कि लॉ के छात्रों के एलाटमेंट की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे सर्वर दोपहर 1 बजे के बाद खाली हुआ तो काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकी। बताया कि गुरुवार को 181 अभ्यर्थियों का टोकन जारी हुआ, जिसमें से 159 का कागजात सत्यापन के बाद शुल्क जमा हुआ। शुक्रवार को 152001 से 171000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इस दौरान डॉ एचएस सिंह, शैलेंद्र वर्मा, मोहन तिवारी, कपिलदेव, नीलम सिंह, प्रवीण राय, शशिकला सिंह, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें