उत्तर प्रदेश के उन्नाव के डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले के दूसरे ब्लॉक में शुक्रवार को 48 सेंटीमीटर खुदाई हुई। मिट्टी के टूटे बर्तन और जानवरों की हड्डियां मिली हैं।
एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि एएसआई टीम के सदस्यों ने 18वें दिन किला परिसर के दूसरे ब्लॉक में 48 सेंटीमीटर खुदाई की है। अब तक इस ब्लॉक में 3.19 मीटर खुदाई हो चुकी है।
शुक्रवार को संत शोभन सरकार की ओर से नामित चार प्रतिनिधियों में सिर्फ दो ही किला परिसर में खुदाई देखने पहुंचे। इनमें एक ग्राम प्रधान के पति अजय पाल सिंह खुद थे।
दूसरे प्रतिनिधि रामकरन सिंह दोपहर बाद तकरीबन दो बजे किला परिसर में पहुंचे। किला देखने के लिए आने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।