फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 18 वर्षीय युवती घर के पास बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि गांव का युवक, युवती को घसीटकर अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत अहेरीपुर चौकी में की तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को टरका दिया। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सीओ भरथना को तहरीर दी। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की बेटी शनिवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। युवती का आरोप है कि गांव का युवक शौचालय के पास पहुंचा और मुंह दबा कर घसीटते हुए अपने घर में ले गया। युवक ने घर में दुष्कर्म किया व रात भर घर से बाहर नहीं जाने दिया। इधर बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। तभी रविवार सुबह पड़ोस के एक युवक ने युवती के आरोपी के घर में होने की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो बेटी ने मामले की जानकारी दी।
परिजन बेटी को लेकर अहेरीपुर चौकी गए। आरोप है कि चौकी पुलिस ने मामले में कोई तवज्जों नहीं दिया और जांच करने की बात बोलकर चौकी से टरका दिया। इसके बाद परिजन युवती को लेकर सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह के पास पहुंचे। पीड़िता ने आप बीती सीओ को बताई। सीओ ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी के गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है। मामले में लापरवाही बरतने पर अहेरी चौकी प्रभारी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें