चकरनगर। ग्राम बछेड़ी में शनिवार शाम एक बालक ने पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार दोस्तों के साथ खेल रहे बालक को परिजनों ने घर न आने पर पीट दिया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
गांव निवासी रोहित कुमार (14) कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को वह जंगल से लकड़ी लेने गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिजन भी जंगल गए। वहां रोहित का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि घटना के दिन रोहित गांव में अपने दोस्तों के साथ कंचे खेल रहा था, परिजनों के बुलाने के बाद भी घर न लौटने पर उसकी पिटाई कर दी गई थी, जिससे वह आहत हो गया था।