फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किन्नरों को मकान किराये पर देने और कार चलाने पर युवक को मारी गोली

Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पक्का बाग अंडरपास के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर लगी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। फॉरेंसिक टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की। घायल ने दूसरे गुट के किन्नरों पर किराए पर मकान देने और कार चलाने के विरोध में गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोकपुरा निवासी राघव सिंह चौहान (26) ने पुलिस को बताया कि वह किन्नर बेला रानी के गुट को अपने यहां मकान किराये पर दे रखा है। इसके साथ ही वह उनकी कार भी चलाता है। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे वह तकिया से खाना लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पक्का बाग सर्विस रोड पर बाइक सवार और एक कार आकर रुकी। आरोप है कि कार और बाइक से आए दूसरे गुट के किन्नरों समेत छह लोगों ने उसे रोक लिया।
किन्नरों को अपने घर से निकालने और उनकी कार न चलाने की धमकी देकर बाइक से उतरे एक युवक ने उसके बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से निकल गए। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बधाई मांगने को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

घायल राघव ने आरोप लगाया है कि दूसरे गुट के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर गोली मारी। हालांकि, प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नामजद आरोपियों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें