फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 05:: गौरव उर्फ बृजेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
जसवंतनगर। छिमारा रोड पर हरकूपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के बनामई गांव निवासी गौरव उर्फ बृजेश जोशी रायनगर में रेहड़ी लगाकर परिवार की आजीविका चलाता था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से सामान खरीदने के लिए जसवंतनगर कस्बा आया था। रात में सामान लेकर घर लौटते समय छिमारा रोड पर हरकूपुर गांव के सामने उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से गौरव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल गौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।बड़े भाई बृजेश ने बताया गौरव पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

मां रानी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 05:: गौरव उर्फ बृजेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें