फोटो संख्या 02 : ओमपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव का एक युवक तीन दिन पहले लापता हो गया। भाई ने अपहरण व हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
शाहजहांपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह (32) पुत्र जय प्रकाश यादव दिल्ली की किसी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड था। लॉकडाउन होने पर घर आ गया। शुक्रवार को गांव के एक युवक और उसके साथियों से झगड़ा हो गया था। ओमपाल की पत्नी बबली ने बताया कि 8 मई की रात करीब नौ बजे उस युवक ने फोन कर पति को राजीनामा के लिए बुलाया। पति नहीं गए तो वह खुद घर आया और बाइक पर बैठा कर पति को ले गया।
ओमपाल नहीं लौटा तो ओमपाल के भाई ब्रजेश ने थाने में तहरीर दी है। ओमपाल के अपहरण व हत्या का अंदेशा जताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तलाश की जा रही है। गांव में चर्चा है कि आरोपी युवक तो उसी रात घर लौट आया था। उसके बाद से वह भी गायब है।