फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक की मौत, गर्भवती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को शनिवार सुबह घायलावस्था में युवक-युवती पड़े मिले। इन दोनों के आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूदने की बात पुलिस मान रही है। जिला अस्पताल तक पहुंचते युवक की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल गर्भवती युवती को सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों अलग-अलग शादीशुदा हैं और करीब नौ महीने पहले दोनों प्रेम प्रसंग में लापता हो गए थे। युवती के लापता हो जाने पर पिता ने इकदिल थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों इकदिल कस्बा स्थित एक ही मोहल्ला के निवासी हैं। युवक पहले से शादीशुदा था। उसका दो साल का बेटा है और 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को और जन्म दिया है। उसके लापता होने के बाद उसकी पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। इस युवक के साथ घायल मिली युवती की भी करीब दो साल पहले शादी औरैया के अछल्दा में हुई थी। उसके लापता हो जाने पर पिता ने इकदिल थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन साथ जाने वाले इस युवक का दर्ज कराई गई गुमशुदगी में कोई जिक्र नहीं किया था। शनिवार सुबह दोनों अचानक घायल अवस्था में सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास पड़े मिले।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब नौ महीनों से लापता दोनों ने शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए पहुंचे। युवक के पैर कट जाने से उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि विवाहित युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई पीजीआई भेजा गया है। खबर मिलने पर इकदिल नगर पंचायत चेयरमैन सौरभ दीक्षित जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवती को सैफई भेजने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें