फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने दरोगा-सिपाही को मारी टक्कर

विज्ञापन
फोटो संख्या 17 रोकने पर कार चालक ने दरोगा को मारी टक्कर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर। वाहन चेकिंग के दौरान रोकने पर कार चालक ने दरोगा व सिपाही को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक कार लेकर इटावा की ओर भाग गया। बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार शाम को बिजौली ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार कानपुर की ओर से आई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय चौकी प्रभारी लक्ष्मण व सिपाही अंकित को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सिपाही जब तक कुछ समझते चालक कार को रफ्तार के साथ इटावा की ओर भगा ले गया। सूचना पर बकेवर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह मौके पर गए। घायल दरोगा व सिपाही को बकेवर कस्बा के एक प्राइवेट क्लीनिक पर लेकर उपचार कराया। चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उपनिरीक्षक कुंवर पाल घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें