फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के कुशैली गांव के नाले में शनिवार सुबह साइकिल सवार जितेंद्र यादव (30) की गिरकर मौत हो गई। वह मैनपुरी कुर्रा गांव से धान का बीच लेकर घर आ रहा था। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

भरथना के नगला गोदचन गांव निवासी जितेंद्र किसान था। उसके सुरेंद्र ने बताया कि बेटा शनिवार तड़के साइकिल से धान का बीज लेने मैनपुरी के कुर्रा गांव गया था।
बीज लेकर घर आते समय वह चौबिया के कुशैली गांव के पास नाले में गिर गया। बारिश के दौरान नाले में पानी भरा था। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
इस दौरान खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देख जानकारी जितेंद्र के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया युवक को मिर्गी आती थी। जिससे वह घर आते समय नाले में गिर गया। उसकी जेब से दवा भी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें