फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बस अड्डे पर एक युवक को अचानक शुरु हुईं खून की उल्टियां, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा में ऊसरहार क्षेत्र के विधूना मार्ग पर स्थित सकराबा बस अड्डा पर एक युवक को अचानक खून की उल्टियां होने से हालत गंभीर हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीमार व्यक्ति को सीएचसी सरसई नावर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सकराबा बस अड्डा पर हुई घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जेपी सिंह ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। जिस पर संपर्क करने पर मृतक की बहन आरती ने फोन उठाया और उसने बताया कि मृतक उनका भाई प्रमोद कुमार (26) पुत्र रामशंकर निवासी पुवाह थाना किशनी जनपद मैनपुरी की कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी। जिसमें वह मैनपुरी जनपद के ग्राम रतनपुर के एक भगत से दवा लेने गया था। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है और परिवार के लोगों के आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें