फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
विज्ञापन

बकेवर। क्षेत्र के चंदपुरा सर्विस रोड पर इकदिल से घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे सैफई ले जाया गया। यहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कन्नौज के सरब्बपुरा निवासी राहुल (27) इटावा में अपनी रिस्तेदारी में बाइक से आया था। रविवार रात नौ बजे वह घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे स्थित चंदपुरा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सैफई ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें