फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की अलीगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। हादसा अलीगढ़ में हुआ। युवक दवा लेने जाने की बात कह कर घर से निकला था। युवक कपड़ों से कानपुर-दिल्ली का ट्रेन टिकट व एक एडवोकेट का विजिटिंग कार्ड मिला है। युवक की सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बकेवर क्षेत्र के बदकन शाहपुर निवासी अमित दिल्ली में काम करते थे। होली पर वह परिवार के पास आए थे। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे वह बाइक लेकर कस्बा ऊसराहार दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह अलीगढ़ के गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा उन्हें घटना की जानकारी दी गई। युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। घटना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले ट्रैक पर हुई बताई गई। युवक की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका दो वर्ष का बेटा है। पिता कप्तान सिंह शाक्य के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बाइक की चाबी, गांव के ही एक एडवोकेट का विजिटिंग कार्ड और कानपुर से दिल्ली की रेल टिकट मिला है। वह सोने की एक चेन और अंगूठी पहने हुए थे जो कि गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की बाइक का भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें