फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवा विदेश में तकनीकी पदाें पर पा सकते हैं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मिशन के तहत प्रदेश के कुशल युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसको लेकर रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

24 से 48 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फैब्रिकेशन, सुपरवाइजर, स्ट्रक्चरल, फब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल हेल्परजैसे पदों पर भर्ती की जा रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड में तीन से पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें