फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पारा 41 डिग्री, तपन ने कराया 44 डिग्री का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चार दिन से फिर एक बार मौसम अपनी रंगत में आ गया है। चार दिन में लगभग पांच से छह डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ धूप के तपिश भी तेज हो गई है। मंगलवार को 41 डिग्री तापमान ने लोगों 44 डिग्री का एहसास कराया। गर्मी में निकले लोग स्टॉल और गमछे से बचते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही तेज धूप से मौसम गर्म हो गया। जिसकी वजह से पूरे दिन आम जनजीवन त्रस्त रहा। आसमान से बरसती आग ने सड़कों पर लोगों का चलना दूभर कर दिया। शाम पांच बजे के बाद छाए बादलों ने उमस बढ़ा दी जिससे गर्मी और बढ़ गई। आग झुलसाती गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोग दिन भर वाटर कूलर और हैंडपंपों के नजदीक बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें