फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेमिका के शादी से मना करने पर युवक ने जान देने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के शादी से मना करने पर युवक ने जान देने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

20 मिनट में युवक को ट्रैक कर खेतों में पेड़ के नीचे पकड़ा
इटावा। बसरेहर क्षेत्र के एक युवक ने प्रेमिका के शादी से मना करने पर युवक ने जान देने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर अर्लट आने पर पुलिस ने 20 मिनट के भीतर युवक को तलाश कर उसकी जान बचा ली।
कस्बा बसरेहर क्षेत्र का है, जहां सूरज (21)ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की इच्छा जताते हुए एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में युवक कह रहा था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता हूं और तुम मेरे साथ रहना नहीं चाहती हो। इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इसके साथ ही उसने चूहे मारने वाली दवा खाने की बात भी कही। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद इटावा पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजा गया। सूचना मिलते ही इटावा पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह एवं पुलिसकर्मी धर्मवीर ने युवक के परिवार को तत्काल सूचना दी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि युवक कुछ देर पहले ही घर से निकला था। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए युवक को उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पेड़ के नीचे बैठा हुआ खोज निकाला।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है और अपनी प्रेमिका से शादी कर उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था।
पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे परिजनों को सौंप दिया। साथ ही युवक ने भविष्य में ऐसा कदम दोबारा न उठाने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें