फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोद भराई से तीन दिन पहले सांप के डसने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोद भराई से तीन दिन पहले सांप के डसने से युवती की मौत
विज्ञापन

-बकेवर के बिहारीपुर गांव की घटना, रविवार को होना था कार्यक्रम
बकेवर (इटावा)। बिहारीपुर गांव में गुरुवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया। जिस घर में आगामी रविवार को बेटी की गोद भराई की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां पल भर में मातम पसर गया। घर के काम में व्यस्त युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए।
बिहारीपुर निवासी उपासना (25) के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल था। रविवार को उसकी गोद भराई का कार्यक्रम होना तय हुआ था। माता-पिता और भाई-बहन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। इसी बीच गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उपासना घर के किसी हिस्से में काम कर रही थी, तभी अचानक एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। युवती की चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने जब वहां सांप को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।उपासना को आनन-फानन में अचेत अवस्था में बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उसे लेकर देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद उपासना को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में ही परिजनों का सब्र टूट गया और वे चीख पड़े। बदहवास परिजन कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के झंझट से बचते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। वहां वह झाड़फूंक के चक्कर मे पड़े रहे। मृतक के भाई भुवनेश ने बताया कि पांच साल पहले उसके छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब बहन की शादी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें