फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मीटर तोड़ने का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। आदर्श नगर मुहाल में भूसे का ट्रैक्टर निकालते समय बिजली का मीटर टूट जाने का विरोध करना महिला को महंगा पड़ गया। पिता-पुत्रों ने महिला को पीटकर घायल किया।
विज्ञापन

कस्बा बकेवर के आदर्श नगर मुहाल निवासी महिला काजल ने बकेवर थाने में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया है कि उसके मोहल्ले के ही पिता-पुत्र ट्रैक्टर से भूसा लेकर घर के सामने से निकले थे। घर के बाहर लगा मीटर टूट गया। महिला ने जब पिता पुत्रों से नया मीटर लगवाने को कहा तो वह लोग गाली-गलौज करने लगे। महिला ने गाली देने से मना किया तो पिता-पुत्र हाथों में लिए लाठी डंडों से उसे पीटने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया। महिला के शिकायती पत्र पर पुलिस ने जगमोहन व उसके पिता नरसिंह निवासी आदर्श नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें